गंणेश धर द्विवेदी

लार थाना क्षेत्र में पुलिस ने शनिवार देर रात सुतावर मोड़ के पास चेकिंग के दौरान एक नामजद आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया

पुलिस के अनुसार, संदिग्ध व्यक्ति और वाहनों की जांच के दौरान दीपक तिवारी पुत्र स्व. विनोद तिवारी, निवासी भीखम छपरा, थाना लार को रुकने का इशारा किया गया। आरोपी रुकने के बजाय भागने लगा। पीछा करने पर उसने पुलिस टीम पर तमंचे से फायर कर दिया।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें आरोपी के बाएं पैर में गोली लगी। घायल आरोपी को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लार ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत स्थिर होने पर उसे उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर कर दिया गया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक अवैध तमंचा, दो खोखा कारतूस और एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। पुलिस के मुताबिक दीपक तिवारी थाना लार में हाल ही में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 291/2026 में नामजद आरोपी है। मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम है।

पुलिस अधीक्षक देवरिया अभिजित आर. शंकर ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा नियमानुसार जवाबी कार्रवाई की गई और आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है।