समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ मजबूत करें और भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता से बताएं : रणवीर

गणेश धर द्विवेदी

सोमवार को समाजवादी युवजन सभा जनपद की मासिक बैठक बांस देवरिया स्थित सपा कार्यालय में संगठन के जिलाध्यक्ष रणवीर यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश अध्यक्ष के देवरिया आगमन को ऐतिहासिक बनाने की योजना पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में नव-मनोनीत पदाधिकारीयों को मनोनयन पत्र भी वितरित किया गया। इस दौरान समाजवादी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि समाजवादी युवजन सभा के कार्यकर्ता अपना-अपना बूथ मजबूत करें। सयुस कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर भाजपा सरकार की जन विरोधी नीतियों को जनता से बताएं। प्रदेश की जनता भाजपा सरकार को सत्ता से उखाड़ फेंकने का मन बना चुकी है। जनपद में आगामी 7 अक्टूबर को सपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं 9 अक्टूबर को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का आगमन हो रहा है। जिले में आगमन पर दोनों नेताओं का ऐतिहासिक स्वागत किया जायेगा।

कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में नौजवानों की सुधि लेने वाला कोई नहीं है। प्रदेश का पढ़ा लिखा बेरोजगार नौजवान नौकरी और रोजगार के लिए भटक रहा है। भाजपा सरकार ने नौजवानों को ठगने का काम किया है। प्रदेश का नौजवान आशा भरी निगाहों से अखिलेश यादव जी की तरफ देख रहा है। आज बड़ी संख्या में नौजवानों ने समाजवादी पार्टी के सदस्यता लेकर यह संकल्प लिया है की 2027 के विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव जी को मुख्यमंत्री बनाने का काम किया जाएगा।

बैठक में नितेश यादव को समाजवादी युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष, अभयशंकर को बरहज विधानसभा का अध्यक्ष, बबलू कुशवाहा,राधे यादव एवं अब्दुल्लाह शेख को जिला सचिव मनोनीत किया गया। बैठक में प्रदेश सचिव रामप्रकाश चौधरी, सयुस के उपाध्यक्ष हरिओम लाला, अजहरुद्दीन, विवेक भास्कर,अनूप राजभर, आज़म अहमद, मनीष सैथवार, सूरज यादव, प्रभात यादव, विराट खान,अनिल मल्ल,जयराम, विकास, शाकिर अली,अविनाश सिंह, वसिष्ठ यादव, प्रिन्स, विशाल, सुनील यादव, शुभम् कुशवाहा, सूरज आदि मौजूद रहे।