गणेश धर द्विवेदी
शहीद भगत सिंह मेमोरियल इंटरमीडिएट कॉलेज, बरनई, बैतालपुर के प्रबंधक अरविंद मल्ल ने बताया कि 20 सितंबर रविवार को राज्य स्तरीय दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है।
उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता सुबह 8 बजे से शुरू होगी। आयोजन को लेकर कॉलेज प्रबंधन ने प्रतिभागियों और खेल प्रेमियों को आमंत्रित किया गया है।
मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष एवं एथलेटिक्स कोच उमेंश सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य युवाओं में खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ ही स्वस्थ जीवनशैली के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। प्रतियोगिता में विभिन्न स्थानों से प्रतिभागियों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजकों ने कहा कि प्रतिभागियों की गरिमामयी उपस्थिति और मार्गदर्शन से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी।
प्रतियोगिता स्थल तक पहुंचने के लिए देवरिया सदर रेलवे स्टेशन से बैतालपुर की दूरी करीब आठ किलोमीटर तथा बैतालपुर से बरनई कॉलेज की दूरी करीब चार किलोमीटर है। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात में ठहरने और भोजन की व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाएगी।
आयोजकों ने सभी प्रतिभागियों से समय से पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है। संपर्क के लिए 9451279004 और 9451422016 नंबर जारी किया है।
